Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हैदराबाद टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बनाए, जयसवाल का अर्धशतक
    स्पोर्ट्स

    हैदराबाद टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बनाए, जयसवाल का अर्धशतक

    adminBy adminJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हैदराबाद। भारत ने यहां राजीव गांधी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर अपनी पहली पारी में 1 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं। यशस्वी जयसवाल ने 76 रनों की बेहतरीन नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं शुभमन गिल 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

    भारत को कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने तेज शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में तेज 80 रन जोड़े। विशेषकर जयसवाल ज्यादा आक्रामक रहे। 80 के कुल स्कोर पर जैक लीच पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बेन स्टोक्स को कैच दे बैठे। रोहित ने 27 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 24 रन बनाए।

    इसके बाद शुभमन गिल और जयसवाल ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और भारतीय टीम को 100 के पार पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 1 विकेट पर 119 रन बना लिया है। जयसवाल 70 गेंदों पर 9 चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 76 रन और गिल 43 गेंदों पर 1 चौके की बदौलत 14 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 127 रन पीछे है। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र विकेट जैक लीच ने लिया।

    इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में बनाए 246 रन, बेन स्टोक्स ने लगाया अर्धशतक
    इससे पहले कप्तान बेन स्टोक्स के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए। स्टोक्स ने 70 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। स्टोक्स के अलावा बेन डकेट (35), जॉनी बेयरस्टो (37) और जो रूट (29) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 3-3 व अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमालदीव और आईओआर में चीन के जासूसी जहाजों पर भारत की पैनी नजर
    Next Article चीन में एक इमारत में आग लगने से 39 लोगों की मौत, 9 घायल
    admin

      Related Posts

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में दर्दनाक हादसा: लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक की मौत
      • भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची पहुंचे विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक
      • बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक
      • दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार
      • पुटूआगढ़ जंगल में मिले युवक के शव पर बवाल, 5 घंटे जाम रहा कोयल पुल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version