Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे काठमांडू, विमानस्थल पर नेपाल के विदेश मंत्री ने किया स्वागत
    दुनिया

    भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे काठमांडू, विमानस्थल पर नेपाल के विदेश मंत्री ने किया स्वागत

    adminBy adminJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिनों के नेपाल दौरे पर आज (गुरुवार) काठमांडू पहुंचे हैं। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से काठमांडू पहुंचे जयशंकर का विमानस्थल पर नेपाल के विदेश मंत्री एन पी साउद ने स्वागत किया।

    सुबह स्थानीय समयानुसार 9:30 बजे विमानस्थल पर पहुंचे विदेश मंत्री सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए नेपाल के विदेश मंत्री का खुद पहुंचना, इस बात का संकेत है कि नेपाल ने भारतीय विदेश मंत्री के दौरे को उच्च महत्व दिया है। भारतीय विदेश मंत्री के आगमन को लेकर काठमांडू में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

    विमानस्थल से होटल मेरियट पहुंच कर भारतीय विदेश मंत्री भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग ले रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्री नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से शिष्टाचार मुलाकात करने के लिए शीतल निवास पहुंचने वाले हैं। उसके तुरन्त बाद नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से मिलने उनके सरकारी आवास जाने वाले हैं।

    दोपहर 1 बजे दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की औपचारिक मुलाकात तय है। इस मुलाकात के तुरन्त बाद नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की बैठक होगी, जहां सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में नेपाल में भारत की तरफ से निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा किए जाने की बात कही गयी है।

    द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्री कुछ करार पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें मध्यकालीन और दीर्घकालीन विद्युत व्यापार समझौता सबसे अहम है। इसके अलावा भारत की तरफ से नेपाल की लघु विकास परियोजना के लिए दिए जाने वाले 5 करोड़ की रकम को बढ़ा कर 20 करोड़ किए जाने पर भी हस्ताक्षर होना है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की तरफ से तीन नए विद्युत प्रसारण लाइन के उद्घाटन की जानकारी दी गई है।

    भारतीय विदेश मंत्री नेपाल के प्रमुख दल के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करने वाले हैं। आज अपराह्न नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा तथा नेकपा एमाले के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात होने की जानकारी भारतीय दूतावास ने दी है। आज रात ही भारतीय विदेश मंत्री के सम्मान में नेपाल के विदेश मंत्री की तरफ से रात्रिभोज का आयोजन किया गया है, जिसमें अन्य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात होनी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवध की थाली का स्वाद चखेगी दुनिया
    Next Article एस जयशंकर ने की नेपाल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंध सुदृढ़ करने पर जोर
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version