Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राजनीति में सामूहिक विचारों को समाहित करना जरूरी: सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    राजनीति में सामूहिक विचारों को समाहित करना जरूरी: सुदेश महतो

    adminBy adminJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आजसू पार्टी का मिलन समारोह सम्पन्न, रांची के कई युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    रांची। राजनीति में किसी एक व्यक्ति का विचार नहीं, बल्कि सामूहिकता के बोध के साथ अनेक विचारों को समाहित करना महत्वपूर्ण होता है। कल की चिंता से पहले हमें आज लिए जा रहे राजनीतिक फैसलों के प्रति गंभीर होने की आवश्यकता है। यदि हम आज गंभीर नहीं हुए तो आने वाले समय में हमें इसका नुकसान उठाना होगा। यह बातें आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही।

    इस दौरान मो. सरफराज आलम और मो. शाहनवाज आलम के नेतृत्व में रांची शहर के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए सभी युवा साथियों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि राजनीति किसी एक व्यक्ति के विचार से नहीं, बल्कि अनेक विचारों को एक जगह समाहित करने से चलती और सशक्त दिखती है। राजनीति में सामूहिकता को प्लेटफार्म देने का काम आजसू पार्टी करती है। पार्टी में सभी की भावनाओं का सम्मान होता है। भावनाओं के सम्मान और विचारों को राज्य के विकास में लगाना हमारा लक्ष्य है।

    उन्होंने कहा कि इंडी अलायन्स सिर्फ चुनाव लड़ने और जीतने की कोशिश तक ही सीमित है। इसमें देश और देशवासियों की तरक्की नहीं दिखाई देती है। देश एवं देशवासियों के प्रति इनकी कोई जवाबदेही नजर नहीं आती है।

    अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी याद में एक मिनट का मौन रख कर उन्हें नमन किया गया। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने उन्हें याद करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहादुर ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने अपनी सोच और ऊर्जा से पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया था। पार्टी में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

    इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव राजेन्द्र मेहता, केंद्रीय सांगठनिक सचिव एस अली, केंद्रीय प्रवक्ता सुधीर यादव, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स: जर्मनी और जापान का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर
    Next Article पूरी तरह बिखर गया ‘राहुल ब्रिगेड’ का शिराजा
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version