रांची। भारतीय एथलेटिक्स संघ और बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को गया (बिहार) में संपन्न 58वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में झारखंड के एथलीटों ने दो कांस्य पदक जीते हैं। बालिका अंडर 20 के छह किलो मीटर दौड़ में झारखंड की संघमित्रा महथा ने 21:14.00 समय के साथ कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा में बेबी (उत्तर प्रदेश) ने 20:50.0 समय के साथ स्वर्ण और सोनम (दिल्ली) 21:10.0 समय के साथ रजत पदक जीता।

बालक अंडर 16 आयु वर्ग में दो किलो मीटर दौड़ में झारखंड के अमित कुमार महतो ने 5:42.00 समय के साथ कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण सचिन रावत (दिल्ली) ने 5:37.0 समय और रजत अनिल कुमार ने (उत्तर प्रदेश) 5:39.0 समय के साथ जीता। इस उपलब्धि पर खेल संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version