हजारीबाग। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय हीरा बाग चौक में हर्षोल्लास मनाया गया। यहां मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला संयोजक मंडली, नगर संयोजक मंडली, प्रखंड व पंचायत स्तरीय नेता व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर शिबू सोरेन को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य कमल नयन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी, 1944 को रामगढ़ जिला के नेमरा गांव में हुआ था। झारखंड अलग राज्य के निर्माण में शिबू सोरेन की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज यदि हम अलग राज्य में स्वतंत्र रूप से रह रहे हैं तो यह दिशोम गुरु शिबू सोरेन की ही देन है। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने मुखर होकर झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकार की लड़ाई लड़ी और झारखंडियों को अलग पहचान दिलाई।

इस मौके पर नीलकंठ महतो, दिलीप वर्मा, महेंद्र, राम देवानंद कुमार, दिगंबर कुमार मेहता, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष सह जिला सोशल मीडिया सदस्य संजय सिंह, सुनील शर्मा, बबलू, कमाल कुरैशी, जिला सोशल मीडिया सदस्य, मो. सरफराज अहमद, इफ्तिखार अहमद टिंकू, मो. निसार, मो. सलीम, रिजवान, मो कमरुल, कैसर जमाल, बाबुन हांसदा, मो हसीब खान, जुनेद आलम, सदैव कुमार दास, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र बांडो, उपाध्यक्ष संजय कुमार रविदास, अमित दास, ईश्वर गंझू, साजिद खान, अब्दुल्ला खान, अनवर हुसैन, मौलाना मसीउद्दीन, बंटी, सुनील शर्मा, अजय साव, सादाब हाशमी समेत झामुमो के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version