सूर्य की तरह चमक रहा है लहरी-अवनि का नाम… इस गान के साथ जब राजपथ पर मध्य प्रदेश की झांकी गुजर रही थी, तब सबकी निगाहें यही आकर टिक गई थी। मध्य प्रदेश की झांकी इस बार आत्मनिर्भर नारी की थीम पर थी। कैसे मध्य प्रदेश की बेटियां प्लेन से लेकर खेत खलिहान तक में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है, जिस पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश को गर्व है।एमपी की झांकी में सबसे आगे फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी की प्रतिरूप लड़ाकू विमान के साथ बनी थी। इसके बाद स्व सहायता समूह की महिला कलाकार मटके पर पेंटिंग करती दिख रही थी। वहीं, एक गेट पर चंदेरी साड़ियों के साथ महिलाएं खड़ी थीं। झांकी के पिछले हिस्से में मिलेट्स क्वीन लहरी बाई की प्रतिरूप थी। लहरी बाई भारत में लोगों को मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वह भारत में मिलेट मिशन की ब्रांड एंबेसडर और मिलेट वुमेन ऑफ इंडिया है।
Previous Articleप्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की मूर्ति का बदल गया स्वरूप
Next Article Next Post