Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मप्रः मुख्यमंत्री आज सागर में करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, जन आभार यात्रा में होंगे शामिल
    राजनीति

    मप्रः मुख्यमंत्री आज सागर में करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा, जन आभार यात्रा में होंगे शामिल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

    सागर। मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार को) पहली बार सागर आएंगे। वे यहां जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ सागर संभाग में कानून-व्यवस्था की समीक्षा और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने दी।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दोपहर 12.30 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पर आगमन होगा। जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उनकी आगवानी करेंगे। हैलीपेड के बाहर मुख्यमंत्री विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भेंटकर ज्ञापन लेंगे। इसके बाद डॉ. यादव हैलीपेड के गेट से जन आभार यात्रा में शामिल होंगे।

    जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग डेढ़ किलो मीटर का होगा। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. तिराहा पहुंचेगी, जहां से वे पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचेंगे।

    जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत होगा। छात्र-छात्राएं भी उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त करेंगे। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद देंगे। डॉ. यादव दोपहर 1.10 बजे पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित आभार सभा को संबोधित करेंगे। जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।

    संभागीय समीक्षा बैठक

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सागर संभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। सर्वप्रथम वे आईजी, डीआईजी, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ सागर संभाग में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3.30 बजे से डॉ. यादव विकास कार्यो के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। संभागीय समीक्षा बैठक के बाद वे पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल रवाना हो जाएंगे।

    लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    मुख्यमंत्री सागर जिले के लिए 62.03 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें सागर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किये गये 26.80 करोड़ के बस टर्मिनल, 13.87 करोड़ के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कॉम्पलेक्स, 6 करोड़ के 20 चाईल्ड वेलफेयर सेंटर (आंगनवाड़ी) एवं 42 लाख रुपये से 2 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण और लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 1.94 करोड़ के कनेरा गोड से मनक्याई मार्ग लंबाई दो किमी एवं 3.57 करोड़ के लरेठी से तहरोली अब्दापुर मार्ग लंबाई 3.10 कि.मी. तथा नगर निगम द्वारा निर्मित 1.17 करोड़ के मीट मार्केट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित 8.26 करोड़ के एन.एच. से रवारा से बुढ़ना (एमडीआर) मार्ग का लोकार्पण शामिल है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय विभागों की विभिन्न योजनाओं जिनमें उज्जवला, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड लाभ प्राप्त हितग्राही, स्वाईल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान एवं टीबी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु दौरा आज से, दो दिन रहेंगे, ऐतिहासिक मंदिरों के करेंगे दर्शन
    Next Article प्रधानमंत्री ने जैसलमेर में एफएम के 20 किलोवाट ट्रांसमीटर का किया उद्घाटन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version