Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ऑस्कर विजेता हॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक नॉर्मन ज्विसन का निधन
    दुनिया

    ऑस्कर विजेता हॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक नॉर्मन ज्विसन का निधन

    adminBy adminJanuary 23, 2024Updated:January 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और फिल्म निर्माता नॉर्मन ज्विसन का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले ज्विसन ने शनिवार को घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि परिवार के सदस्य जेफ सैंडरसन ने की।

    नॉर्मन ज्विसन के निधन पर द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया। 1999 में शानदार उपलब्धि के लिए अकादमी पुरस्कार मिला। उन्होंने ‘डोरिस डे कॉमेडी’ और ‘मूनस्ट्रक’ से लेकर ऑस्कर विजेता ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया। परिवार के सदस्य जेफ सैंडरसन ने यह बताने से इनकार कर दिया कि ज्विसन इस समय कहां रहते थे। उन्होंने कहा कि परिवार गोपनीयता का अनुरोध करता है।

    अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ज्विसन ने करियर की शुरुआत कनाडाई टेलीविजन से की। वह पांच दशक तक टेलीविजन में सक्रिय रहे। उन्होंने अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दे उठाए। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मी “इन द हीट ऑफ द नाइट” (1967) है। यह उनकी पहली ऑस्कर विजेता फिल्म है। नॉर्मन ज्विसन ने अपनी आत्मकथा ‘दिस टेरिबल बिजनेस हैज बीन गुड टू मी’ में कहा कि नस्लवाद और अन्याय उनके सबसे अहम विषय हैं।

    उन्होंने लिखा था, ”जब भी कोई फिल्म नस्लवाद से संबंधित होती है तो कई अमेरिकी असहज महसूस करते हैं। फिर भी इसका सामना करना होगा। हमें पूर्वाग्रह और अन्याय से निपटना होगा अन्यथा हम कभी नहीं समझ पाएंगे कि अच्छा और बुरा, सही और गलत क्या है। हमें यह महसूस करने की जरूरत है कि दूसरा व्यक्ति कैसा महसूस करता है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Next Article बिहार में अररिया शहर के एक्सिस बैंक से बदमाशों ने 90 लाख लूटे, लूट के दौरान की दो राउंड फायरिंग
    admin

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version