Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    देश

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminJanuary 23, 2024Updated:January 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ था, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    उत्साह के माहौल के कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। डाउ जॉन्स पहली बार 38 हजार अंक के स्तर के ऊपर जाकर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.26 प्रतिशत की उछाल के साथ 4,852.38 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,360.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,019.51 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार मजबूती के साथ कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.34 प्रतिशत उछल कर 7,487.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,413.25 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 128.23 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,683.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,369.64 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत टूट कर 7,212.25 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,746.74 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 166.50 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,756 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,633.47 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 371.94 अंक यानी 2.43 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगा कर 15,333.12 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,152.68 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,836.63 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,472.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रेड यूनियनों ने नेताजी की जयंती को देश प्रेम दिवस और साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया
    Next Article ऑस्कर विजेता हॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक नॉर्मन ज्विसन का निधन
    admin

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      मुर्शिदाबाद हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को घेरा

      May 21, 2025

      मुंबई-कोलकाता सहित देश के कई शहरों में इडी की छापेमारी

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version