Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भ्रष्टाचार के मुद्दे में फंसे मुख्यमंत्री ध्यान बांटने के लिए जानबूझ कर राज्य को अराजकता में झोंकना चाहते हैं : प्रतुल शाहदेव
    Jharkhand Top News

    भ्रष्टाचार के मुद्दे में फंसे मुख्यमंत्री ध्यान बांटने के लिए जानबूझ कर राज्य को अराजकता में झोंकना चाहते हैं : प्रतुल शाहदेव

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झामुमो के सीआरपीएफ वाले बयान पर भाजपा का पलटवार

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने रविवार को झामुमो प्रवक्ता के इस बयान पर जबरदस्त पलटवार किया है कि सीआरपीएफ का दुरुपयोग कर मुख्यमंत्री की पूछताछ के दौरान राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही थी। प्रतुल ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भ्रष्टाचार के आप पर चौतरफा घिरे मुख्यमंत्री ध्यान बंटाने के लिए सारी मयार्दा तोड़ रहे हैं। बीते शनिवार को ऐसा लग रहा था कि झामुमो का शीर्ष नेतृत्व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकतार्ओं से हिंसा तक करवा देंगे। प्रतुल ने कहा कि धारा 144 लगे होने के बावजूद मुख्यमंत्री के आह्वान पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के 10000 कार्यकर्ता हथियार लेकर मुख्यमंत्री के घर के पास पहुंच गये। मुख्यमंत्री इन कार्यकतार्ओं के जरिए क्या देश की न्यायिक व्यवस्था, न्यायाधीशों, केंद्रीय एजेंसियां देश के संविधान को डराना चाह रहे थे। भय का माहौल तो यह सरकार पैदा कर रही थी। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के पास जब धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू था। तो उसके बाद झामुमो के हजारों कार्यकतार्ओं को प्रशासन ने कैसे हथियार के साथ जाने की अनुमति दी? प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में विधायकों और मंत्रियों का भी बिना बात का जमावड़ा लगा रहा। प्रतुल ने कहा कि लगातार कल सारे टीवी चैनलों में झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ईडी के अधिकारियों पर हमला और सेंदरा करने का आह्वान देखता रहा। जब इडी के अधिकारी जा रहे थे तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता उन पर भड़काऊ नारे लगाते दिखे। प्रतुल ने कहा कि बीच में तो स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गयी थी कि लग रहा था कि इडी के अधिकारियों पर के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। प्रतुल ने कहा कि मुख्यमंत्री तो खुद कानून का मखौल उड़ाते रहे । खुद इडी के दफ्तर पूछताछ कराने नहीं गये। घर बुलाकर पूछताछ कराया। मुख्यमंत्री खुद चाहते थे परिस्थितियों बिगड़े और लाठी गोली चले। अगर कल सीआरपीएफ नहीं आती तो इडी के साथ किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। प्रतुल ने कहा कि पूछताछ के दौरान जिस तरीके से झामुमो के कार्यकतार्ओं ने भड़काऊ नारे लगाये ,धारा 144 का उल्लंघन किया। अभी तक उनके खिलाफ कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं होना यह सिद्ध करता है कि यह सारा प्रदर्शन स्टेट के द्वारा प्रायोजित था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआरपीएफ जवानों को उतार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश रची गयी थी: झामुमो
    Next Article पार्टी की उपलब्धियों और विपक्ष की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रवक्ताओं की सशक्त भूमिका : बाबूलाल मरांडी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version