रांची। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा की अध्यक्षता में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बिहार क्लब में मंगलवार को एक बैठक हुई। कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा देश में बेरोजगारी के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ और देश में धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे नफरत के खिलाफ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस अभियान में जिला कांग्रेस की ओर से बढ़-चढ़ कर शामिल होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनायें। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में प्रवेश करेगी। कुमार राजा ने कहा कि इस यात्रा से झारखंड में पार्टी भी मजबूत होगी और आगामी लोकसभा चुनाव में फायदा मिलेगा। मौजूदा केंद्र सरकार सिर्फ जनता को सपना दिखाने का काम कर रही है, लेकिन राहुल गांधी के आने से झारखंड में जनता के बीच एक पॉजिटिव मैसेज जायेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड में भी राहुल गांधी का आठ दिन का दौरा है। इससे झारखंड में युवाओं के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा उन समाज के दबे कुचले लोगों के लिए है, जिन्हें न्याय नहीं मिला। यह यात्रा उन महिलाओं के लिए है, जो शोषित हैं। यात्रा से आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक न्याय मिलेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



