रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण कर लापरवाह कर्मियों के बीच खलबली मचा दी। दोपहर करीब 02:30 बजे किए गए इस औचक निरीक्षण में स्थापना, लेखा, प्रोक्योरमेंट और छात्र शाखा समेत कई विभागों के कर्मचारी अपनी सीट से गायब पाए गए।

निदेशक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता करार देते हुए अनुपस्थित कर्मियों से तुरंत स्पष्टीकरण मांगा है। डॉ. राज कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि संबंधित कर्मियों का जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो उनके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस निरीक्षण के बाद पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप का माहौल है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version