राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को ICFAI विवि के दीक्षांत समारोह के बाद मीडिया से बातचीत की. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य में जारी ताज़ा घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि आखिर क्यों लॉ एंड ऑर्डर पर असर पड़ेगा. ईडी अपना काम कर रहा है और सीएम हेमंत सोरेन को सही जवाब ईडी को देना है. इसमें लॉ एंड बिगड़ने की बात कहां है. कोई कानून से ऊपर नहीं है. इसलिए लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ने की बात ही नहीं है. एक सवाल के जबाव में राज्यपाल सी राधाकृष्णन ने कहा कि आखिर पब्लिक क्यों गुस्सा होगी. उसे गुस्सा होने की जरूरत क्या है. ऐसा सवाल ही नहीं उठता है. लोकतंत्र में इन सब बातों की कोई जगह नहीं है. यहां तक प्रधानमंत्री ने भी जांच एजेंसियों (एसआइटी) को सवालों के जवाब दिये हैं. अगर आपको जननेता बनना है तो आपको जवाब देना ही होगा. उनका इशारा सीएम हेमंत सोरेन की तरफ था.
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



