-कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने थमा आजसू पार्टी का दामन
रांची। राज्य की जनता सरकार की गलत नीति से हताश और निराश है। इन्होंने जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है। राज्य में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता है, जो नवीन सोच और सकारात्मक नेतृत्व से ही संभव है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कहीं। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी के नेतृत्व में बड़कागांव से आये कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि युवा शक्ति से ही राज्य के नवनिर्माण का संकल्प पूरा होगा। बड़कागांव समेत पूरे राज्य की जनता के हित के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। जनता के लिए काम करने का सबसे सशक्त प्लेटफार्म है आजसू पार्टी।
इन्होंने ली सदस्यता
महेश महतो, देव नारायण राणा, संतोष साव, अमृत साव, सुरेश साव, छोटेलाल कुमार, रोहित कुमार, ललन कुमार दास, किशोर साव, धीरेंद्र साव, राजकुमार साव, दशरथ कुमार दास, जुगेश्वर कुमार साव, कृष्णा साव, दीपक साव, चिंतामन कुमार, बसंत महतो, दीपक रविदास, विनोद दास, सुरेश साव, सूरज साव, पप्पू कुमार समेत कई लोगों ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।