अयोध्या | 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यह दिन आया है। आज अंतर्मन में भावना ऐसी है कि शब्द नहीं मिल पा रहे हैं। मन भावुक है। भाव विभोर है। आज देश का हर सनातनी ऐसा ही महसूस कर रहा होगा। यह एक ऐसा ऐतिहासिक क्षण है, जब भारत का हर नगर अयोध्या धाम है। भारत का हर रास्ता अयोधा धाम आने को आतुर है। आज हर जिह्वा राम-राम जप रही है। पूरा राष्ट्र राम का नाम जप रही है। ऐसा लगता है, हम त्रेता युग में आ गये हैं। आज गांव-गांव और शहरों में संतोष का भाव है। भारत को इसी दिन की प्रतीक्षा थी। पांच शताब्दी के बाद यह दिन आया है। पीढ़ियां की पीढ़ियां न्योछावर हो गयी, तब जाकर आज का दिन हम देख पा रहे हैं। अयोध्या का दिव्य दीपोत्सव भारत की सांस्कृतिक पहचान बन रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर भारत का राष्ट्र मंदिर है। यह भारत की सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। अयोध्या और देश में राम राज्य स्थापित होगा। आज अयोध्या विकास की पहली पंक्ति में आगे बढ़ रहा है। आज अयोध्या में एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन की उत्तम व्यवस्था अयोध्या में है। नदियों के रास्ते पर कार्गो चलेंगे, जहाज चलेंगे। आज अयोध्या में फोर लेन की सड़कें हैं। पहले सकरी गालियां हुआ करती थी। सड़कें भी खराब थी। आज अयोध्या सुन्दर है, साफ है। तरता में अयोध्या से ही भारत की सांस्कृतिक विरासत की शुरुआत हुई थी। आज लग रहा है कि हम त्रेता युग में आ गये हैं। आज अयोध्या में नव्य अयोध्या, दिव्य अयोध्या का निर्माण हो रहा है। हजारों करोड़ का निवेश अयोध्या में आ रहा है। अब अयोध्या में गोलियां नहीं चलेंगी, अब अयोध्या में लोग रामधुन में मगन रहेंगे। हर मंदिर में रामधुन बजेगा। आज 500 वर्षों का सपना साकार हो रहा है। समझा जा सकता है भारत देश में वह भी अयोध्या में सनातनी अपने प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए तरस गये थे। लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी तब जाकर यह सुखद दिन आया है। योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का आभार जताया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



