Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अलग से ‘खेल से संबंधित विभाग’ का गठन होगा: मुख्यमंत्री
    बिहार

    खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अलग से ‘खेल से संबंधित विभाग’ का गठन होगा: मुख्यमंत्री

    adminBy adminJanuary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सीएम ने ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिया

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अलग से ‘खेल से संबंधित विभाग’ का गठन किया जायेगा।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक खेल से संबंधित सभी कार्य कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अधीन किये जाते हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अलग से ‘खेल से संबंधित विभाग’ का गठन किया जायेगा।

    सीएम ने कहा कि इस खेल विभाग द्वारा खेल-कूद से संबंधित कार्यों को किया जायेगा। साथ ही अच्छे खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) दी जायेगी, जिससे युवा खिलाड़ी अपना पूरा ध्यान खेल पर दे सकेंगे। स्कॉलरशिप की राशि से खिलाड़ी खेल का सामान खरीदने के साथ अपने अच्छे खाने के लिए राशि का उपयोग कर सकेंगे। पुलिस सहित अन्य विभागों में खेल कोटा के अनेक पद खाली हैं, इन पदों पर प्राथमिकता के आधार पर खिलाड़ियों की नियुक्ति की जायेगी।

    सीएम ने कहा कि खेलों में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी है और उन्हें नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया। मैं नियुक्ति-पत्र पानेवाले सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कल्याण बिगहा में स्थित शूटिंग रेंज को राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है, जहां राज्य भर से खिलाड़ी आकर अभ्यास करते हैं और यहां से प्रशिक्षित होकर अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।

    उन्होंने कहा कि रेलवे में खिलाड़ियों को नौकरी देने की तर्ज पर वर्ष 2010 से बिहार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देना शुरू किया गया, जिसके तहत वर्ष 2010 में 33, वर्ष 2011 में 125, वर्ष 2015 में 82 तथा वर्ष 2020 में 31 को मिलाकर कुल 271 खिलाड़ियों को लिपिक वर्ग की नौकरियां दी गयी थीं।

    सीएम ने कहा कि अब राज्य में खेलों के प्रति युवाओं की रूचि बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ तर्ज पर ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023’ बनायी गयी है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में मेडल पानेवाले खिलाड़ियों को सीधे नौकरी दी जायेगी। इस नये नियम के अनुसार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर एसडीओ एवं डीएसपी तक बनने का मौका मिलेगा।

    इस नियमावली के तहत आज 71 खिलाड़ियों को नौकरी दी गयी है, जिसमें 2 को पदाधिकारी की नौकरी दी गयी है, जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शामिल हैं। 69 को पुलिस अवर निरीक्षक, समाज कल्याण विभाग में अधीक्षक एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं लिपिक की नौकरियां दी गयी हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए हर स्तर पर खेल सुविधायें विकसित की जा रही हैं ताकि बच्चे पढ़ें भी और खेलें भी। राज्य में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें अब तक लगभग 250 स्टेडियमों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। खिलाड़ियों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। हर वर्ष राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल सम्मान योजना के तहत पुरस्कार दिया जाता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइसरो का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 सफलतापूर्वक अंतिम कक्षा में स्थापित
    Next Article ऐतिहासिक होगा जननायक कर्पूरी जन्मशताब्दी समारोह : जदयू
    admin

      Related Posts

      बिजली आपूर्ति को लेकर की डीएम ने की ऑनलाइन मीटिंग, 4 घंटे में बिजली चालू करने का दिया गया अल्टीमेटम

      May 27, 2026

      सुपौल में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, डीएम ने नहर सफाई कार्य का किया निरीक्षण

      May 25, 2026

      नवादा में चिकित्सक लूटकांड का खुलासा, 24 घंटे में तीन अपराधी गिरफ्तार

      May 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version