Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर में साल के पहले दिन भड़की हिंसा, तीन लोगों की गोली मारकर हत्या
    देश

    मणिपुर में साल के पहले दिन भड़की हिंसा, तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंफाल । नए साल के पहले दिन मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी। थौबल जिले के लिलोंक इलाके में सोमवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने स्थानीय लोगों से झड़प के बाद गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गोलीबारी में पांच लोग भी घायल हुए हैं। हिंसा भड़कने के बाद थौबल और इंफाल पश्चिमी समेत घाटी के पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चलाई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।

    पुलिस ने बताया कि हमले के बाद स्थानीय लोगों की आक्रोश भी फूटा और उन्होंने तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा की घटना के बाद माहौल को ज्यादा बिगड़ने से रोकने की मंशा से थौबल, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

    मणिपुर की इस ताजा हिंसा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने लिलोंग के निवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने हमलावरों को सरेंडर करने या अंजाम भुगतने के तैयार रहने की चेतावनी भी दी है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल राज्य की मौजूदा स्थिति से केंद्रीय नेताओं को अवगत कराने के लिए जल्द दिल्ली जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: हिट एंड रन कानून के विरोध में दूसरे दिन भी थमे वाहनों के पहिए
    Next Article भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक हृदयनाथ सिंह का निधन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
      • भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित, रौद्र रूप में नजर आ रहे खूंटी के जलप्रपात
      • एमएड सेमेस्टर वन की परीक्षा 30 जून से
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version