रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने सोमवार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि झामुमो अपराधी और न्यायाधीश दोनों की भाषा बोल रहा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि आखिर मुख्यमंत्री भागे-भागे क्यों फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब झामुमो यह मानता है कि इडी ने मुख्यमंत्री से जो सवाल पूछे, उसका पूरी तरह मुख्यमंत्री ने सामना किया और जवाब भी दिया, तो फिर आगे के सवालों से भागने की क्या जरूरत है? उन्होंने कहा कि क्यों मार्च तक के समय की कमी बतायी जा रही थी। मुख्यमंत्री को तो राज्य के हालात और जनता की अपेक्षाओं को देखते हुए अविलंब इडी प्रकरण पर विराम लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की संवैधानिक व्यवस्था के तहत ही इडी अपनी कार्रवाई कर रही है। ऐसे में इडी को गाली देना, उसके खिलाफ धरना, प्रदर्शन करके झामुमो खुद असंवैधानिक कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि झामुमो मानसिक दिवालियापन का शिकार है। पूछताछ के लिए तैयार रहने की बात भी करते हैं और फिर पूछताछ को गैर वाजिब और असंवैधानिक भी ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि घर पर पूछताछ के लिए भी बुलाते हैं और बाहर कार्यकर्ताओं से हथियार लेकर प्रदर्शन भी कराते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को उनके अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं। झामुमो सिर्फ इतना करे कि इडी का अपॉइंटमेंट फिक्स करा कर पूछताछ की प्रक्रिया को पूरा करा दे, इसी में राज्य का भला होनेवाला है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



