Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस» शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    बिजनेस

     शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में कुछ देर के लिए गिरावट भी आई, लेकिन थोड़ी देर में खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर दोनों सूचकांकों की रफ्तार को तेज कर दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.38 प्रतिशत और निफ्टी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज ऑटो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, विप्रो, श्रीराम फाइनेंस और इन्फोसिस के शेयर 4.02 प्रतिशत से लेकर 1.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ब्रिटानिया और नेस्ले के शेयर 1.51 प्रतिशत से लेकर 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,349 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,001 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 348 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान में और 11 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 236.83 अंक की तेजी के साथ 76,138.24 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 76,257.28 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे सेंसेक्स ने 75,983.53 अंक तक गोता भी लगा दिया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारों ने जोर लगाया, जिससे इस सूचकांक की रफ्तार में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 288.70 अंक की तेजी के साथ 76,190.11 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 69.50 अंक उछल कर 23,026.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक 23,069.85 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये 22,976.50 अंक तक गिर भी गया। हालांकि थोड़ी देर में खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 92.75 अंक की बढ़त के साथ 23,050 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 535.24 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,901.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 128.10 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,957.25 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में सीमित कारोबार
    Next Article सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कम हुई चमक
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

      June 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      June 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version