Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»संभल हिंसा में 10 और पत्थरबाज आरोपित गिरफ्तार, अब तक 72 दबोचे गए
    देश

    संभल हिंसा में 10 और पत्थरबाज आरोपित गिरफ्तार, अब तक 72 दबोचे गए

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हिंसा के दौरान जो फोटो लिए गए, उसके आधार पर आरोपितों की पहचान की गई-पथराव के साथ आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल थे सभी आराेपित : एसपी संभल
    संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में विवादित जामा मस्जिद में 24 नवम्बर 2024 को सर्वे के दौरान तीन स्थानों पर हुई हिंसा में फरार चल रहे 10 और आरोपितों को संभल कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 72 उपद्रवी पकड़े जा चुके हैं। इन उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के अलावा आगजनी और तोड़फोड़ करने के साथ पुलिस पर भी जानलेवा हमला किया था। हिंसा के दौरान पुलिस ने जो फोटो लिए थे, उसके आधार पर इन आरोपितों की पहचान की गई है।

    संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में कोतवाली क्षेत्र के देहली दरवाजा निवासी मुल्ला अफरोज, तहजीब, अजहर अली, असद, कागजी सराय निवासी दानिश, शुऐब, आलम, मोहल्ला जगत निवासी दानिश, आलम सराय निवासी शानेआलम और कोटगर्वी निवासी बाकिर शामिल हैं। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    एसपी विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को संभल में तीन स्थानों पर हिंसा और बवाल हुआ था। पहला बवाल विवादित जामा मस्जिद के नजदीक हुआ था, जहां पांच लोगों की जान गई थी। दूसरा बवाल नखासा तिराहे पर हुआ था, जहां पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसके बाद तीसरी हिंसा हिंदूपुरा खेड़ा में हुई था, जहां पुलिस के अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया था। इन्हीं तीनों स्थानों पर पुलिस-प्रशासन की ओर से वीडियो बनाया गया था और फोटो भी लिए थे।

    वीडियो और फोटो के आधार पर अभी तक 450 आरोपितों के चेहरे पहचाने गए हैं। उनकी पहचान के लिए टीमें जुटी हुई हैं, जिससे उनकी भी गिरफ्तारी की जा सके। उपद्रवियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह पत्थरबाजी में शामिल थे। घटना के बाद वह अलग-अलग शहरों में जाकर छिपे थे, जब घर लौटे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    एसपी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में पुलिस को मुल्ला अफरोज के खिलाफ नौ मामले दर्ज मिले हैं। इसमें हत्या, गैरइरादतन हत्या, डकैती, सार्वजनिक संपत्ति क्षति करने जैसे कई गंभीर अपराध में मामले दर्ज हैं। आरोपित के आपराधिक इतिहास को और खंगाला जा रहा है। इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    एसपी ने बताया कि संभल बवाल में गिरफ्तार किए गए मुल्ला अफरोज ने अपने बयान में पुलिस को यह बताया कि 24 नवंबर को दूसरे साथी को शारिक साठा ने एक एप पर कॉल कर कहा था कि नेता भीड़ जमा करा रहे हैं। नेताओं की ओर से पूरा सपोर्ट है और हरी झंडी मिल गई है। इसलिए 10 से 20 पुलिसकर्मी और आम लोगों को मार दो। इससे पुलिस प्रशासन डर जाएगा और शासन भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही कार्रवाई करेगा। फिलहाल मुल्ला अफरोज के बयान में कितनी सच्चाई है पुलिस उसकी तहकीकात कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआसमान में मंगलवार को लगेगा ग्रहों का जमावड़ा, एक साथ कतार में नजर आएंगे छह ग्रह
    Next Article आरजी कर मामले में सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को उम्रकैद की सजा
    shivam kumar

      Related Posts

      ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी

      May 17, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version