Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»यमुना को लेकर ओछी राजनीति कर रही आम आदमी पार्टीः नरेन्द्र मोदी 
    देश

    यमुना को लेकर ओछी राजनीति कर रही आम आदमी पार्टीः नरेन्द्र मोदी 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में चुनाव अभियान को गति देते हुए आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र के करतार नगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने मन बना लिया है कि ‘आप-दा’ (आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए भाजपा की ओर से प्रयोग संबोधन) से काम नहीं चलेगा। अब लूट और झूठ से काम नहीं चलेगा। दिल्ली की जनता अब राज्य में ‘डबल इंजन’ भाजपा की सरकार चाहती है। भाजपा गरीबों के लिए घर बनाएगी, दिल्ली को आधुनिक बनाएगी, हर घर तक नल से जल पहुंचाएगी, टैंकर माफिया से मुक्ति दिलाएगी।

    प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को यमुना में नदी के मुद्दे पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गलती माफ करना भारतीयों का उदार चरित्र है लेकिन जानबूझकर, बद इरादे से पाप करने वालों को दिल्ली एवं देश माफ नहीं करता। आप-दा वाले कह रहे हैं कि हरियाणा वाले दिल्ली के पानी में जहर मिलाते हैं। यह हरियाणा ही नहीं बल्कि भारतीयों का अपमान है। उन्हें पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बातें करने वालों को दिल्ली इस बार सबक सिखाएगी। इन आप-दा वालों की लुटिया यमुनाजी में ही डूबेगी। उन्होंने आआपा और कांग्रेस पर पिछले 25 साल में दो जेनरेशन बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले 14 साल कांग्रेस का शासन रहा फिर 11 साल आआपा का शासन रहा लेकिन दिल्ली की समस्याएं जैसी थी वैसी ही बनी हुई हैं।

    प्रधानमंत्री ने कुंभ में हुई भगदड़ की घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि कुछ पुण्य आत्माओं ने इसमें अपनी जान गवाई है, कुछ घायल हुए हैं। वह पीड़ित परिवारों के प्रति दुख जताते हैं और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करते हैं। वे लगातार उत्तर प्रदेश सरकार के संपर्क में है। ‘मोनी अमावस्या’ के समय प्रयागराज में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। इसके चलते स्नान को भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया लेकिन अब श्रद्धालु आराम से डुबकी लगा रहे हैं।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने दिल्ली प्रदेश इकाई को दिल्ली की जनता को समर्पित संकल्प पत्र लाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं, स्कूली छात्रों, मध्यम वर्ग, ऑटो चालकों, दुकानदारों और स्लम में रह रहे लोगों के लिए कई योजनाएं हैं। भाजपा की सरकार बनने पर इन सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली का यह क्षेत्र यमुनाजी के तट पर बसा है। इस इलाके में बाबा श्याम गिरि भी विराजते हैं। वे उनको नमन करते हैं। कार्य दिवस होने के बावजूद भी लोग विशाल संख्या में दोपहर के समय आए हैं। वे उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। ये दृश्य दिल्ली का ‘मूड’ बता रहा है। दिल्ली का जनादेश दर्शा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर शोक व्यक्त किया
    Next Article महाकुंभ के बीच धर्म संसद में सनातन बोर्ड की मांग तेज, कहा गया एकजुट हों हिंदू
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version