रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने झारखंड में आए दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर गंभरी सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि झारखंड में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है। प्रतिदिन हो रही दुष्कर्म की घटनाएं दर्शाती है कि महिलाओं के सम्मान का ढोंग करने वाली राज्य सरकार दरिंदों से बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना होगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version