Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सीएजी की रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं करने को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण 
    देश

    सीएजी की रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं करने को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएजी की रिपोर्ट एक बड़ा मुद्दा बन गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार के सीएजी रिपाेर्ट काे विधानसभा में पेश नहीं करने काे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

    सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की है कि दिल्ली सरकार द्वारा सीएजी रिपोर्ट को सदन में रखने में आनाकानी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब यह और भी स्पष्ट हो गया है कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति केवल विकास कार्यों, पर्यावरण और जलभराव वाली सड़कों के मामले में ही नहीं, बल्कि संवैधानिक मामलों में भी है। उन्होंने कहा कि लगभग एक दर्जन सीएजी रिपोर्ट हैं, जिन्हें दिल्ली सरकार ने दिल्ली विधानसभा में नहीं रखा है। 11 जनवरी 2025 को, दिल्ली विधानसभा सचिव ने कहा, “रिपोर्ट को सदन में रखने का कोई फायदा नहीं है”।

    उन्होंने कहा कि हमारे 7 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पूछा था कि सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा में क्यों नहीं रखा जा रहा है? उन्हाेंने कहा कि आम आदमी पार्टी का अराजकतावादी चरित्र अब संवैधानिक संस्था और संवैधानिक प्रक्रियाओं में व्याप्त हो रहा है, जो सरकार के समुचित कामकाज के लिए बहुत ही अनुचित और संविधान

    के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी(आआपा) जवाब के बदले एक बवाल करने में यकीन रखती है, इसलिए वह हर दिन कोई न कोई बखेड़ा खड़ा करती है। लेकिन दिल्ली के लोग इस चुनाव में आआपा को जवाब देंगे।

    उल्लेखनीय है कि सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखी गई। सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शराब नीति में दिल्ली सरकार को 2026 करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है। इसके साथ मुख्यमंत्री निवास बनवाने में भी नियमों का व्यापक रूप से उल्लंघन किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक भूषण बाड़ा ने रांची उपायुक्त से की मुलाकात
    Next Article मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिले को दी 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version