Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिले को दी 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिले को दी 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -198 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में समस्तीपुर जिले को 937 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 198 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 500.82 करोड़ रुपये की 51 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 436.64 करोड़ रुपये की 147 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

    प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला के उजियारपुर प्रखंड के रायपुर ग्राम में 100 बैंड वाले डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित छात्रावास भवन का निरीक्षण भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के यहां उद्घाटन होने से आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को काफी सुविधा होगी और यहां पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा सह प्रशिक्षण केंद्र के भवन परिसर से ही समस्तीपुर जिले के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम केंद्र सरकार में मंत्री थे तो बाहर कई जगहों पर स्वयं सहायता समूहों का काम देखा लेकिन उस समय बिहार में ऐसा कुछ नहीं था। जब मुझे बिहार में काम करने का मौका मिला तो वर्ष 2006 में हमने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह का गठन करवाया और इसका नाम ‘जीविका’ दिया। इससे जुड़नेवाली महिलाओं को हमने ‘जीविका दीदी’ नाम दिया। उस समय की केंद्र सरकार ने इसके कार्यों को सराहा और पूरे देश में इसे आजीविका नाम से चलाया। जीविका दीदियों में काफी आत्मविश्वास आया है और उनकी बोलचाल रहन-सहन और जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। बिहार में अब जीविका स्वयं सहायता समूह की संख्या 10 लाख 61 हजार हो गई है, जिससे 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं।

    इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोईन का पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुक्तापुर मोईन के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि यह करीब 50 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जो बूढ़ी गंडक नदी से जुड़ा है।

    मुक्तापुर रेलवे गुमटी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने 99.23 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 के दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड अंतर्गत मुक्तापुर-किशनपुर सेक्शन के बीच एलसी नंबर 02 पर आरओबी का निर्माण कार्य तथा समस्तीपुर-पूसा पथ एवं समस्तीपुर-कर्पूरी ग्राम स्टेशनों के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 63 ए के बदले कास्ट शेयरिंग के आधार पर 11951.90 लाख रुपये की लागत से आरओबी के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया। शिलान्यास के पश्चात् मुख्यमंत्री ने मुक्तापुर रेलवे गुमटी का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने वारिसनगर प्रखंड के ग्राम शेखोपुर में जल-जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत सौंदर्गीकृत कराए गए तालाब का जायजा लिया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान वय वंदना कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने घरों की चाबी, 23 हजार 585 समूहों को बैंक ऋण के तहत 276 करोड़ 25 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, परिक्रमी निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि अंतर्गत 680 ग्राम संगठनों के 8 हजार 750 समूहों को 47 करोड़ 24 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत समस्तीपुर जिले के कुल 2982 लाभार्थियों को 11 करोड़ 45 लाख रुपये का सांकेतिक चेक वितरित किया।

    मुख्यमंत्री ने समस्तीपुर जिला अंतर्गत मगरदडी घाट पुल के समानांतर पुराने स्कू पाइल पुल के स्थान पर 45 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित नया उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण कार्य के संदर्भ में स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित मगरदही घाट पुल के प्रस्तावित समानांतर पुल के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

    कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह समस्तीपुर जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सांसद शांभवी चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएजी की रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में पेश नहीं करने को भाजपा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण 
    Next Article पश्चिम बंगाल में स्कूलों का विलय : शिक्षकों और छात्रों के अनुपात में सुधार की कोशिश
    shivam kumar

      Related Posts

      किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा

      June 23, 2026

      एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

      June 22, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भगवंत मान ने सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कियाः भाजपा
      • एक्शन मोड में स्वास्थ्य मंत्री अंसारी: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर गिरेगी गाज!
      • बोकारो ट्रेजरी घोटाला : सीआईडी की विशेष अदालत ने की तीन आरोपितों की जमानत याचिका खारिज
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version