Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»यमुना के पानी को लेकर सियासत तेज, अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार 
    देश

    यमुना के पानी को लेकर सियासत तेज, अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। यमुना नदी के पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल के हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए इसे हार की हताशा करार दिया है। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ ने इन आरोपों का खंडन किया है।

    मंगलवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को झूठे आरोप लगाने और भागने की आदत है। अब उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं, इतने गंभीर आरोप वो भी बिना किसी आधार के। खुद दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ ने इन आरोपों का खंडन किया है। लोग देख रहे हैं कि केजरीवाल राजनीति में कितना नीचे गिर गए हैं। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल से छुटकारा पाने का मन बना लिया है, इसीलिए अरविंद केजरीवाल झूठे बयान दे रहे हैं। हार की हताशा साफ दिखाई दे रही है।

    भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जल बोर्ड ने भी केजरीवाल के आरोपों को गलत बताया है, इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल ने दूसरे राज्य की सरकार पर इतना घटिया स्तर का आरोप लगाने की कोशिश की है। ऐसा तो पाकिस्तान ने भी युद्ध के दौरान भारत पर नहीं लगाया था। केजरीवाल का यमुना के पानी पर दिया गया ये जहरीला बयान निश्चित रूप से दिल्ली के हर व्यक्ति के दिमाग को झकझोर रहा है कि राजनीति किस हद तक निचले स्तर पर जा रही है और ये दिल्ली की इज्जत का सवाल है। अपनी हार को छिपाने के लिए एक गहरी साजिश के तहत ऐसी घटिया बातें कही जा रही हैं। इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित भाजपा प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को शाम निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेगा।

    उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वहां की सरकार दिल्ली आने वाले यमुना के पानी में जहर मिला रही है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि हम हरियाणा के मुख्य सचिव को भेज रहे हैं, केजरीवाल दिल्ली के मुख्य सचिव को भेजें, जहां से पानी दिल्ली में पहुंचता है उसकी जांच करा दें। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल पर झूठ बोलने का दावा किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे जापान, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन को मप्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित
    Next Article ओडिशा नये भारत के आशावाद और मौलिकता का प्रतीक है: प्रधानमंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

      August 2, 2025

      बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version