Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे जापान, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन को मप्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित
    देश

    मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे जापान, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन को मप्र में निवेश के लिए किया आमंत्रित

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मध्‍य प्रदेश में निवेश की अनंत संभावनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन मंगलवार को मुख्‍यमंत्री से राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारत-जापान के बीच मजबूत और ऐतिहासिक रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और जॉर्ज ने इस बात पर भी फोकस किया कि आगे इन रिश्तों को कैसे और प्रगाढ़ किया जाए, ताकि मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार-अर्थव्यवस्था का गठबंधन और मजबूत हो। यह जानकारी जनसंपर्कअधिकारी बबिता मिश्रा ने दी।

    जापान में टोयोटा के वरिष्ठ अधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर की चर्चा-

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने तोशियूकी नाकाहारा महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन और मासाहिरो नोगी परियोजना महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन के साथ व्यापारिक संभावनाओं के निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की।

    मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को निवेश के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन बताते हुए राज्य की प्रमुख विशेषताओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के केंद्र में स्थित है, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के लिए एक आदर्श केंद्र बिंदु बनता है। हमारे पास विशाल औद्योगिक भूमि बैंक, कुशल युवा कार्यबल और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा है। खासतौर पर पीथमपुर ऑटोमोबाइल क्लस्टर तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है, जो वैश्विक निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है।

    शांति और स्थिरता के लिए प्रसिद्ध मध्‍य प्रदेश-

    मुख्यमंत्री ने राज्य की शांतिपूर्ण और आपदा-रहित स्थिति पर जोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, जापान की तरह ही शांति और स्थिरता के लिए प्रसिद्ध है। राज्य प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित है, जो इसे निवेश के लिए और भी अनुकूल बनाता है। यहां की सरल और परिश्रमी जनता, तकनीकी कौशल और व्यवसाय के लिए प्रतिबद्धता के साथ उद्योगों को उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करती है।

    टोयोटा को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए किया आमंत्रित-

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोयोटा को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और विशेष रूप से तकनीकी नौकरियों में युवाओं के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण के लिए संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, टोयोटा के लिए अपनी सुविधाएं स्थापित करने और व्यावसायिक विस्तार के लिए एक आदर्श स्थान है। हमारी उद्योग नीतियां निवेश प्रोत्साहन और भूमि उपलब्धता और वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने में सहायक हैं। टोयोटा के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिवेश और निवेश-अनुकूल माहौल की सराहना की और राज्य के साथ साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जीआईएस के लिये किया आंमत्रित-

    मुख्यमंत्री ने बताया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली है। यह दो दिवसीय समिट मध्यप्रदेश के निवेश, जलवायु और औद्योगिक अवसंरचना के बेहतर प्रजेंटेशन के उद्देश्य से आयोजित की गई है। यह समिट निवेश में संभावित सहयोग के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। यह मंच वैश्विक नेताओं, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के लिए एक अवसर होगा, जहां वे अंतरराष्ट्रीय बाजारों और प्रवृत्तियों पर अपने विचार साझा करेंगे और मध्यप्रदेश के निवेश संभावनाओं को अधिकतम करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने “इंवेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025” में जापान के उद्योगपतियों को भागीदारी के लिये आंमत्रित किया।

    प्रवासी भारतीयों ने तिलक लगाकर किया अभिनंदन-

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की सुबह ही जापान की राजधानी टोक्यो पहुँचे। यहां पहुँचने पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों ने उन्हें तिलक लगाकर साफा बांधा, एनआरआई समुदाय ने उन्हें पारंपरिक तलवार भी भेंट की।

    मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ अभियान का प्रमुख हिस्सा है, जो 24-25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है। यह बैठक भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को सशक्त करने और मध्य प्रदेश को एक वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है। इस दौरान मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जापान के उद्योगपतियों-निवेशकों को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण देंगे। वे सभी के साथ वन-टू-वन चर्चा करके निवेश के कई अवसरों की जानकारी देंगे। इस समिट में विश्व के कई देशों से निवेशक शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सस्ती फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराए सरकार : राघव चड्ढा 
    Next Article यमुना के पानी को लेकर सियासत तेज, अरविंद केजरीवाल के बयान पर भाजपा का पलटवार 
    shivam kumar

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

      June 18, 2025

      हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार

      June 18, 2025

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version