खूंटी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा सदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के जरिये सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड प्रदेश में यह अभियान विलंब से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी की भागीदारी हो।
पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री बुधवार को मुरहू मंडल में सदस्यता अभियान की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, सामान्य वर्गों को भाजपा का सदस्य बनाएं। साथ ही कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार राम ने की। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष काशी नाथ महतो, जिला महामंत्री और मंडल सदस्यता अभियान सह प्रभारी संजय साहू उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी है, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी के साथ जुड़ सकें और संगठन को सशक्त किया जा सके। जिला महामंत्री सह मण्डल सदस्यता अभियान प्रभारी संजय साहू ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान महत्वपूर्ण है। यह आम जनता से जुड़ने और उनके मुद्दों को समझने का मौका भी है।
बैठक में जिला सह मीडिया प्रभारी महावीर राम, मंडल महामंत्री भुनेश्वर मांझी, सुखमोहन नायक, सुरेश प्रसाद, बसंत प्रसाद, विजय प्रसाद, लोकनाथ मुंडा, लीलावती कश्यप, किरण देवी, फूलमनी बोदरा, बीना देवी, गोमेश्री पहान, सोतो मानकी, सुनील गुप्ता, रामा भगत, जगमोहन पूर्ति, शंकर महतो, राजेश महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।