Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मकर संक्रांति पर सजे रांची के बाजार, खरीदारों की लगी भीड़
    Top Story

    मकर संक्रांति पर सजे रांची के बाजार, खरीदारों की लगी भीड़

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2025Updated:January 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मकर संक्रांति पर राजधानी रांची के हर चौक-चौराहों पर बाजार सज चुके हैं। पर्व से पहले बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।रांची के विभिन्न चौक-चौराहों कोकर, लालपुर, बरियातू, हरमू, किशोरगंज, डोरंडा, हिनू, रातू रोड, बूटी मोड़ और कांके चौक पर लगे बाजार में लोग खरीदारी कर रहे हैं।

    बाजार में स्थानीय तिलकुट के साथ गया के गुप्ता तिलकुट भी मिल रहे हैं। खोवा के तिलकुट की वैरायटी की भी डिमांड काफी है। साथ ही गजक, स्पेशल गजक, रेवड़ी और तिल पापड़ी भी ग्राहक खरीद रहे हैं। कोकर के तिलकुट भंडार के संचालक जोगेश्वर ने कहा कि 300 रुपये किलो तिलकुट बेच रहे हैं। इस बार तिल का लड्डू 100 रुपये पैकेट (200 ग्राम), गजक 340 रुपये, रेवड़ी 220 रुपये और तिलपट्टी 280 रुपये है।

    बरियातू में दुकानदार मुन्ना कुमार ने कहा कि तिलकुट 280 रुपये किलो गया का गुप्ता तिलकुट, गुड बादाम 240 रुपये किलो, तिल लड्डू 400 किलो, चूड़ा 60, 100, 70 50 और 120 रुपये किलो, भूरा 100 रुपये, गुड 60 किलो, चूड़ा लड्डू 160 रुपये किलो, चावल लड्डू 160 किलो के भाव से बिक्री हो रही है। पंजाब स्वीट के स्टाफ अनिल ने कहा कि इस बार लोग घी वाले घेवर अधिक खरीद रहे हैं। एक घेवर की कीमत 120 रुपये है। इसमें मलाई डाला गया है। इसके अलावा प्रीमियम गुड रेवड़ी 440 रुपये किलो, स्पेशल खोवा तिलकुट 500 रुपये किलो, तिल रोल 400 रुपये किलो, गुड़ तिलकुट 360-400 रुपए किलो, स्पेशल तिलपट्टी 380 रुपये किलो और स्पेशल तिलकुट 360 किलो है।

    इस संबंध में पंडित मनोज पांडे ने सोमवार को कहा कि पंचांग के अनुसार, माघ माह की प्रतिपदा तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन आत्मा के कारक सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इसलिए 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पुण्य काल प्रातः काल 09 बजकर 03 मिनट से लेकर संध्याकाल 05 बजकर 46 मिनट तक है। इस अवधि में स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप और दान कर सकते हैं। महापुण्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक है। इस दौरान पूजा और दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। संक्रांति का शुभ समय 09 बजकर 03 मिनट पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद
    Next Article राष्ट्रीयकृत बैंक में चोरी की घटना, पुलिस ने शुरू की जांच
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version