बुंडू। झारखंड सरकार पर्यटन के मामले में काफी सजग नजर आ रही है, कई जिलों में  झारखंड के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचकर पर्यटन की दृष्टि में नई संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के दशम फॉल क्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर बुंडू अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, बीडीओ सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी हंस कुमार हेंब्रम सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर उन्होंने दशम फॉल का चारों ओर खुद जाकर निरीक्षण किया तथा पर्यटन की दृष्टि में नई संभावनाओं की तलाश की।

उन्होंने कहा कि दशम फॉल पर्यटन के मामले में काफी बेहद सुखद अनुभव कराता है दशम फॉल के एक छोर से दूसरे छोर तक ग्लास ब्रिज बनाने को लेकर सहमति बनी है। इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पर्यटन के मामले में राज्य सरकार काफी सचेतता के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि दशम फॉल को बेहद सुंदर और अनोखा बनाया जाएगा। लोगों के लिए घूमने फिरने की व्यवस्था की जाएगी। रोपवे, ग्लास ब्रिज, पार्किंग टॉयलेट की सुविधा सहित पर्यटकों को ठहरने की व्यवस्था तैयार कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 2025 के अंत तक निर्माण कार्य नजर आने लगेगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version