भागलपुर। समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड के जवानों ने सोमवार को भागलपुर समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान होमगार्ड के जवानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को मांगों से युक्त ज्ञापन सोंपा। इस मौके पर बिहार रक्षा वाहिनी स्वंय सेवक संघ के उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने बताया कि 2016 में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी हम लोगों को अब तक समान काम के बदले समान वेतन नहीं मिल रहा है।

सरकार के उदासीन रवैया के कारण हम लोगों के सामने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो रही है। यदि हम लोगों की मांग को जल्द से जल्द सरकार पूरी नहीं करती तो हम लोग चक्का जाम करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर काफी संख्या में होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version