Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»तिब्बत में भूकंप से 95 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
    दुनिया

    तिब्बत में भूकंप से 95 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 7, 2025Updated:January 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गंगटोक। तिब्बत में आए शक्तिशाली भूकंप से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घर ढह गए हैं। मंगलवार सुबह तिब्बत के शिगात्से में 7.1 तीव्रता के भूकंप से चीन के साथ-साथ नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश हिल गया।

    बीबीसी न्यूज ने चीनी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि शक्तिशाली भूकंप के कारण तिब्बत क्षेत्र में कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घर नष्ट हो गए हैं। भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र नेपाल-चीन सीमा पर एवरेस्ट क्षेत्र के पास था। चीनी अधिकारियों ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। चीनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि भूकंप के बाद तिब्बत के शहर शिगात्से में सैकड़ों इमारतें ढह गईं और 130 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। चीनी सेना बचाव कार्य में लगी हुई है। माउंट एवरेस्ट के पास दूरदराज के इलाकों में मानव रहित ड्रोन तैनात किए हैं।

    विभिन्न स्थानों से प्राप्त वीडियो में बचावकर्मियों को मलबे में खोज करते और प्रभावित लोगों को कठोर सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप अक्सर आते रहते हैं। 2008 में सिचुआन प्रांत में आए भीषण भूकंप में लगभग 70,000 लोग मारे गए थे। चीन के सीसीटीवी के अनुसार मंगलवार के भूकंप से पहले पिछले पांच वर्षों में शिगात्से के आसपास 200 किलोमीटर के क्षेत्र में 3 या उससे अधिक तीव्रता के 29 भूकंप दर्ज किए गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपालः 22 दिनों में भूकम्प के 11 झटके 
    Next Article नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप, भारत में भी महसूस किए गए झटके
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत

      October 14, 2025

      हमारे आंतरिक मामलाें में दखल ना दे अफगानिस्तानः पाकिस्तान

      October 14, 2025

      मेक्सिको में बरसात से तबाही, 64 नागरिकों की मौत, 65 लापता

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
      • झारखंड में एसआइआर की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
      • चोरी की 22 बाइक के साथ 15 अपराधी गिरफ्तार
      • बिहार एनडीए की सीट शेयरिंग में छिपे हैं कई सियासी संदेश
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version