Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजद नेता आलोक मेहता के बिहार सहित पूरे देश में 16 ठिकानों पर इडी की छापेमारी 
    देश

    राजद नेता आलोक मेहता के बिहार सहित पूरे देश में 16 ठिकानों पर इडी की छापेमारी 

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। अब इसे संयोग कह लें या आरोपों में फंसते जा रहे राजद के कुछ नेताओं की कहानी। मगर कार्रवाई की बात करें तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार के बाद उनके करीबियों पर इडी की कार्रवाई का कहर बरपने लगा है। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी पूर्व राजस्व मंत्री आलोक मेहता के कई ठिकानों पर इडी की छापेमारी चल रही है तो इसके पूर्व राजद नेता सुभाष यादव, अरुण यादव और राधा चरण सेठ पर भी इडी का डंडा चला।

    आलोक कुमार महतो पर इडी का शिकंजा
    बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता आलोक कुमार मेहता के 16 ठिकानों पर आज सुबह इडी की रेड पड़ी। इडी ने शुक्रवार सुबह-सुबह राजधानी पटना स्थित आवास पर तो छापेमारी की ही। साथ इसके पूर्व मंत्री आलोक मेहता के 16 ठिकाने पर भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है। इडी की अलग-अलग टीम पूर्व मंत्री आलोक मेहता के पटना, समस्तीपुर, दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत 16 ठिकानों पर पहुंची है।

    बैंक लोन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी का आरोप
    दरअसल, आलोक मेहता पर बैंक लोन से जुड़े मामलों में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। इन्हीं सब गड़बड़ियों की जांच करने के लिए इडी के अधिकारी उनके ठिकानों पर पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक से जुड़ा करोड़ों रुपए के बैंक लोन घोटाला का मामला है।

    राजद नेता सुभाष यादव भी इस चपेट में
    बिहार के बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकाने पर भी इडी ने छापेमारी की थी। इन पर बालू से जुड़े अवैध कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला इडी ने लगाया था। तब इडी ने सुभाष यादव के दानापुर, मनेर स्थित आवास के अलावा मरछिया देवी अपार्टमेंट, दानापुर स्थित पानी प्लांट, शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले कार्यालय के अलावा अन्य स्थान पर की थी। तब इडी ने दो करोड़ रुपए नकद मिलने की जानकारी दी थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में निवेश से और जमीन से जुड़े कागजात बरामद किए गए थे। राजद के प्रत्याशी रहे सुभाष यादव बालू के कारोबार से जुड़ी ब्राडसन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। सुभाष यादव को राजद प्रमुख लालू प्रसाद का करीबी बताया जाता है। बालू कारोबारी सुभाष यादव के अलग अलग ठिकानों पर यह तीसरी छापेमारी है। इसके पूर्व भी प्रवर्तन निदेशालय के साथ ही सीबीआइ, आयकर विभाग की टीम इनके ठिकानों पर सर्च और छापेमारी कर चुकी है।

    राजद विधायक अरुण यादव के यहां भी इडी का पड़ा था छपा
    आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एक और करीबी पर छपा पड़ा था। ये थे पूर्व विधायक अरुण यादव। इनके खिलाफ भी इडी ने बड़ा एक्शन लिया था। इडी ने मनी लांड्रिंग मामले में अरुण यादव की लगभग 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी 2024 के फरवरी में अरुण यादव के यहां रेड पड़ी थी। इस क्रम में दानापुर इलाके में राबड़ी देवी के नाम के चार फ्लैट अरुण यादव की विधायक पत्नी किरण देवी के नाम किया था। फरवरी 2024 में आरजेडी के पूर्व विधायक अरुण यादव, उनकी पत्नी किरण देवी और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी. इडी ने साल 2024 में आरजेडी विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

    अरुण यादव के कई ठिकानों पर भी हो चुकी है इडी छापेमारी
    इडी ने इस जांच के तहत पहले अरुण यादव और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के बयान दर्ज किए थे। साथ ही इडी ने उनके परिवार के सदस्यों और किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति, दस्तावेज और बैंक खातों की डिटेल ली थी। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें पिछले साल मई में और इस साल जनवरी महीने में उनके भोजपुर के अगियांव गांव वाले घर और दानापुर स्थित फ्लैट की तलाशी ली थी।

    इडी का आरोप है कि पूर्व विधायक ने अपनी फर्जी कंपनी किरण दुर्गा कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मां मराचिया देवी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट खरीदे थे। अरुण यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में भी हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात में एचएमपीवी का तीसरा केस, साबरकांठा जिले में 7 साल के बच्चे की रिपाेर्ट पॉजिटिव
    Next Article दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश

      April 28, 2026

      ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

      April 28, 2026

      14 साल बाद CBI ने पकड़ा फरार आरोपी, 60.86 लाख रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में मनोज कुमार सिन्हा गिरफ्तार

      April 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
      • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
      • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
      • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
      • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version