Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू
    देश

    दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन 17 जनवरी तक दाखिल कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 05 फरवरी को मतदान और 08 फरवरी को मतगणना होगी।

    मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की नई विधानसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए चुनाव का आह्वान किया है। अधिसूचना के अनुसार, ”जनप्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 15 और उसी धारा की उपधारा (2) में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार उपराज्यपाल ने दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों को विधान सभा के लिए चुनाव कराने का आह्वान किया है। उपराज्यपाल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से उक्त अधिनियम और उसके अधीन बनाए गए नियमों और आदेशों के प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधान सभा के लिए सदस्यों का निर्वाचन करने का आह्वान करते हैं।”

    चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की थी। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब 17 जनवरी तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकते हैं। 18 जनवरी को नामांकन की जांच की जाएगी। 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 5 फरवरी को सभी सीटों के लिए मतदान होगा। मतों की गणना 8 फरवरी को होगी।

    दिल्ली विधानसभा 2025 के चुनावों के लिए 6 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कुल 1,55,24,858 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1261 थर्ड जेंडर हैं। इनमें 18-19 आयु वर्ग 52,554 मतदाता जोड़े गए हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 58 सामान्य और 12 आरक्षित हैं।

    दिल्ली में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला है। वहीं, कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है। 2020 के चुनाव में आआपा ने 70 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को सिर्फ आठ सीटें मिलीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजद नेता आलोक मेहता के बिहार सहित पूरे देश में 16 ठिकानों पर इडी की छापेमारी 
    Next Article पूरी तरह बिखर गया इंडी अलायंस का शिराजा
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version