Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जम्मू-कश्मीरः अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना
    देश

    जम्मू-कश्मीरः अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को भी शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।

    मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को जारी की गी जानकारी में बताया गया है कि 11 जनवरी को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और जम्मू और कश्मीर संभाग के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। शनिवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.2, बनिहाल में 1.2 और भद्रवाह में 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

    40 दिनों तक चलने वाली भीषण सर्दी की अवधि जिसे चिल्लई कलां कहा जाता है 21 दिसंबर से शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। चिल्लई कलां के खत्म होने के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने लगता है और अप्रैल के आखिर और मई की शुरुआत में मौसम सुहाना हो जाता है जिससे वसंत ऋतु का आगमन होता है और जो कश्मीर में फूलों का मौसम है।

    घाटी और जम्मू संभाग के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी रहने के कारण लोगों ने खुद को गर्म रखने के लिए तरह-तरह के बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल किया। बिजली से चलने वाले हीटिंग उपकरणों पर निर्भरता कश्मीरियों के लिए निराशाजनक बनी हुई है क्योंकि कई कारणों से बिजली की कमी है।

    सर्दियों के महीनों में स्थानीय नदियों में पानी का बहाव सबसे कम हो जाता है। इससे जम्मू-कश्मीर में जलविद्युत परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए ट्वीड के बने परिधान फिरन और विलो विकर की टोकरी में बुने हुए मिट्टी के अग्निपात्र जिसे कांगड़ी कहा जाता है का उपयोग करते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की दी बधाई
    Next Article पंजाब में विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल साफ करते समय हुआ हादसा
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version