Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पंजाब में विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल साफ करते समय हुआ हादसा
    देश

    पंजाब में विधायक की गोली लगने से मौत, पिस्टल साफ करते समय हुआ हादसा

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना जिले में आम आदमी पार्टी (आआपा) से विधायक गुरप्रीत सिंह बस्सी उर्फ गोगी की गोली लगने की मौत हो गई। गोगी लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे उस समय हुई जब गोगी एक कार्यक्रम से लौटने के बाद अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। गोली उनके सिर के आर-पार हो गई। परिजन व सुरक्षा कर्मी गोगी को लुधियान के डीएमसी अस्पताल में लेकर भी गए, जहां करीब दो बजे डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी के मुताबिक गोगी शुक्रवार रात बुड्ढा दरिया पर पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात करने के साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद घर पहुंचे थे। गोगी ने अपने घरेलू सहायक से कहकर खाना भी तैयार करवाया। इस बीच अचानक गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी डॉ. सुखचैन कौर, बेटा और घरेलू सहायक कमरे में पहुंचे तो गोगी खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए थे। परिवार के सदस्यों ने तुरंत शोर मचाकर सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। पुलिस कर्मचारी और परिवार के सदस्य उन्हें लेकर दयानंद मेडिकल अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधायक काे गोली लगने की जानकारी मिलते ही जिला उपायुक्त जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस अधिकारी गोगी के घर भी गए।

    घटना की जांच कर रहे एडीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि पिस्टल 25 बोर का था। विधायक की मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    इस घटना की सूचना मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शनिवार सुबह करीब पांच बजे लुधियाना में मृतक गोगी के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। अरोड़ा ने कहा कि पुलिस सभी बिन्दुओं पर काम कर रही है। परिवार के साथ उनकी संवेदना है।

    कांग्रेस छोड़कर आए और कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया
    गुरप्रीत सिंह बस्सी उर्फ गोगी लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। गोगी 2022 में चुनाव से पहले आम आदमी में शामिल हुए थे। वह लुधियाना नगर निगम में तीन बार पार्षद रहे। उनकी पत्नी डॉ. सुखचैन कौर भी एक बार पार्षद रह चुकी हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में गोगी ने कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हराया था। चुनाव के दौरान वह तब सुर्खियों में आए जब अपनी पत्नी के साथ एक पुराने स्कूटर पर नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे।

    अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला था मोर्चा
    गुरप्रीत सिंह बस्सी ने कुछ समय पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। लुधियाना जिले की राजनीति का केंद्र रहे बुढ्ढा दरिया की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री भवगंत मान के आधारशिला रखे जाने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। इस बात से गुस्साए गोगी ने हलके की जनता के प्रति जवाबदेही दिखाते हुए सीएम की रखी आधारशिला तोड़ दी थी। जिसके बाद अब हालही में बुढ्ढा दरिया की सफाई का काम राज्य सभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के माध्यम से करवाई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीरः अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना
    Next Article 216 लीटर नेपाली देशी शराब,तीन चोरी की बाइक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version