Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»तृणमूल नेता की हत्या : आरोपितों के मोबाइल फोन लोकेशन लगातार बदल रहे हैं, जांच में मुश्किलें
    राज्य

    तृणमूल नेता की हत्या : आरोपितों के मोबाइल फोन लोकेशन लगातार बदल रहे हैं, जांच में मुश्किलें

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के इंग्लिश बाजार नगर पालिका के पार्षद दुलाल सरकार उर्फ बाबला की हत्या के मामले में शामिल दो आरोपितों के मोबाइल फोन की लोकेशन बार-बार बदल रही है। इससे पुलिस के लिए उनकी जल्द तलाश करना मुश्किल हो रहा है।

    जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य पुलिस ने अभी तक इन आरोपितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की पहचान तभी उजागर की जाएगी जब उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    साइबर क्राइम यूनिट की मदद से तलाश जारी
    राज्य पुलिस की आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की साइबर क्राइम यूनिट की मदद ली जा रही है ताकि फरार आरोपितों का पता जल्द लगाया जा सके।

    जानकारी के अनुसार, हत्या के एक दिन बाद इनका मोबाइल लोकेशन दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी शहर में पाया गया था, जो मालदा के नजदीक है। कुछ दिनों तक उनके मोबाइल लोकेशन नेपाल में मिले, जो सिलीगुड़ी के पास ही है।

    हालांकि, पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल लोकेशन लगातार बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच बदल रहे हैं। पुलिस का अनुमान है कि आरोपित इन दोनों राज्यों की सीमा के पास छिपे हो सकते हैं।

    मुख्य साजिशकर्ता पुलिस हिरासत में
    मालदा टाउन के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और हिंदी सेल जिला इकाई प्रमुख नरेंद्रनाथ तिवारी को हत्या के मुख्य आरोपित के रूप में पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया है।

    जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दुलाल सरकार की हत्या के लिए 10 लाख रुपये से अधिक की रकम पर सौदा तय हुआ था और इसके लिए शूटरों को किराए पर रखा गया था।

    दो जनवरी की सुबह दुलाल सरकार पर उस समय हमला हुआ, जब वह इलाके के एक व्यस्त चौराहे पर खड़े थे। तीन हेलमेट पहने हुए हमलावर एक मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक ने पार्षद पर गोलियां चलाईं।

    पहली दो गोलियां चूक गईं, लेकिन तीसरी गोली उनके सिर में लग गई। उन्हें तुरंत मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा फैक्टर बनेंगे बिहार और उत्तर प्रदेश के वोटर
    Next Article स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा 
    shivam kumar

      Related Posts

      हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद

      September 19, 2025

      प्रशांत किशोर ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, कहा- उनको बताना चाहिए बिहार का पलायन कब रुकेगा

      September 19, 2025

      फिल्म, प्रदर्श कला एवं सोशल मीडिया में भारतीय कला दृष्टि पर विशेषज्ञों ने छात्रों को दी जानकारी

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      • स्टॉक मार्केट में एलटी एलीवेटर की जोरदार लिस्टिंग, मुनाफे में आईपीओ निवेशक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version