Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विकसित भारत के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग प्रवासी भारतीयः राष्ट्रपति
    देश

    विकसित भारत के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग प्रवासी भारतीयः राष्ट्रपति

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि हमारा देश वर्ष-2047 तक विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय मिशन में विदेश में रहने वाले लोगों सहित प्रत्येक भारतीय की सक्रिय और उत्साही भागीदारी की आवश्यकता है। भारतीय प्रवासी इस दृष्टिकोण का एक अभिन्न अंग हैं। उनकी वैश्विक उपस्थिति उन्हें एक अद्वितीय दृष्टिकोण प्रदान करती है और उनकी उपलब्धियां उन्हें विकसित भारत की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान देने की स्थिति में रखती हैं।

    राष्ट्रपति मुर्मु ने शुक्रवार को भुवनेश्वर (ओडिशा) में तीन दिवसीय 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय प्रवासी देश के सर्वश्रेष्ठ का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे अपने साथ न केवल इस पवित्र भूमि में अर्जित ज्ञान और कौशल लेकर गए हैं, बल्कि वे सहस्राब्दियों से हमारी सभ्यता की नींव रहे मूल्य और लोकाचार भी लेकर गए हैं।

    राष्ट्रपति ने सभी प्रवासी भारतीय सम्मान विजेताओं को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, कला या उद्यमिता हर क्षेत्र में भारतीय प्रवासियों ने अपनी छाप छोड़ी है। इसे दुनिया स्वीकार करती है और सम्मान देती है। प्रवासी भारतीयों की सफलता की कहानियां भारत के लिए गर्व की बात है। वे दुनिया भर में लाखों लोगों को उत्कृष्टता को लेकर प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने त्रिनिदाद और टोबैगो की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कंगालू को भी बधाई दी और कहा कि महिलाओं और भारतीय प्रवासियों पर विशेष ध्यान देने के साथ अपने देश का नेतृत्व करने में उनके उत्कृष्ट योगदान ने विश्व मंच पर एक उच्च मानक स्थापित किया है।

    राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रवासी भारतीय दिवस अब एक आयोजन से कहीं अधिक बन गया है। उन्होंने कहा कि यह मंच विचार पाने, सहयोग स्थापित करने और भारत तथा प्रवासी भारतीयों के बीच संबंध मजबूत करने का काम कर रहा है। भारत के वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत दर्शन का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह दृष्टिकोण हमारी जरूरतों को पूरा करता है और वैश्विक कल्याण में भी योगदान देता है। सामाजिक न्याय और पर्यावरणीय प्रबंधन के साथ आर्थिक प्रगति को संतुलित करने वाला राष्ट्र बनना चाहते हैं। इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी इस दृष्टिकोण को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    राष्ट्रपति ने कहा कि हम अपने प्रवासी भारतीय परिवार की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं। हमें आशा और दृढ़ संकल्प के साथ भविष्य की ओर भी देखना है। साथ मिलकर, हम वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा और दुनिया के लिए प्रकाश की किरण बनने वाला राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा का दीप हर घर में जलाना चाहिए : श्रम मंत्री
    Next Article नेपाल के प्रधानमंत्री ने एक ही दिन में चार अध्यादेश लाने का फैसला किया
    shivam kumar

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version