रांची। शहर के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लड़कियों, उनके अभिभावकों और आंगनबाड़ी सेविकाओंं को उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। साथ ही हरी झंडी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया। कार्यक्रम में उपस्थित लड़कियों को सैनेटरी पैड का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, वन स्टॉप सेंटर, रांची के केंद्र प्रशासक एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची के कर्मी आदि उपस्थित रहे।

इससे पहले रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार ने बुधवार को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से संचालित सम्प्रेक्षण गृहों का निरीक्षण किया। इन सम्प्रेक्षण गृहों में सम्प्रेक्षण गृह डुमरदगा, राजकीय नेत्रहीन एवं मुकबधिर मध्य विद्यालय हरमू और सहयोग विलेज, विशेष दत्तक ग्रहण संस्था शामिल हैं। उप विकास आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कर्मियों को सतर्कता के साथ नियमानुसार कार्य करने का निर्देश दिया।

इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रांची भी उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version