रांची। नगर विकास मंत्री मंत्री सुदिव्य ने सभी 49 नगर निकायों में सिवरेज सिस्टम बनाने के लिए अलग-अलग निकायों का नक्शा तैयार कर डीपीआर बनवाने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया है। मंत्री ने कहा है कि जैसे-जैसे राशि उपलब्ध होगी प्राथमिकता के आधार पर सिवरेज सिस्टम का निर्माण कराया जाये। सभी प्रस्तावों को सरकार के समक्ष रखते हुए आवश्यकता बता कर राशि के लिए संतुष्ट किया जायेगा।

यह भी देखा जाये कि कौन-कौन से निकाय अभी अमृत या किसी अन्य योजना से आच्छादित है कि नहीं। मंत्री ने प्रधान सचिव सुनील कुमार से कहा है कि वर्तमान में अधिकांश शहरों में नालों को गंदा पानी प्रवाहित हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन, अमृत एवं अन्य योजनाओं के सहारे छोटे पैमाने पर प्रस्ताव तैयार कर काम किया जाये जिससे नालों एवं अन्य गंदे पानी का शोधन कर नदियों में प्रवाहित किया जाये। इसके लिए सर्वाेत्तम उपाय है कि हर शहर में सिवरेज सिस्टम लागू किया जाये।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version