Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, January 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पिछले आठ सालों में 4.26 करोड़ महिलाओं को मिली मदद
    देश

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पिछले आठ सालों में 4.26 करोड़ महिलाओं को मिली मदद

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीेएमएमवीवाई) के तहत पिछले आठ वर्षों में सवा 4 करोड़ से अधिक महिलाओं को मदद दी गई। योजना की शुरुआत से 8 जनवरी 2026 तक 4.26 करोड़ महिलाओं को 20,060 करोड़ रुपये की मातृत्व सहायता प्रदान की जा चुकी है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना के प्रगति की समीक्षा की थी जिसमें बताया गया कि तकनीकी सुधारों के बाद इस योजना के क्रियान्वयन को और मजबूत किया है। डिजिटल निगरानी, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और ड्यू लिस्ट जैसी व्यवस्थाओं से न केवल पात्र लाभार्थियों तक समय पर मदद पहुंच रही है, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी प्रभावी रोक लगी है।

    पीएमएमवीवाई 01 जनवरी 2017 से देशभर में लागू है। इसके तहत पहले बच्चे के जन्म पर 5,000 रुपये और दूसरे बच्चे के जन्म पर (यदि बच्ची हो) 6,000 रुपये की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 59.19 लाख लाभार्थियों को 2,022.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

    मंत्रालय ने बताया कि 21 मई 2025 से पीएमएमवीवाई के तहत नए पंजीकरण के लिए चेहरे की पहचान प्रणाली के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। यह सुविधा पोषण ट्रैकर के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। अब तक 23.60 लाख से अधिक महिलाओं का नामांकन इसी प्रणाली से किया जा चुका है। इससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और पात्र महिलाओं को ही मिले। यह व्यवस्था अब देश के 740 से अधिक जिलों में लागू हो चुकी है।

    लाभार्थियों को खुद दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए पोषण ट्रैकर के डेटा के आधार पर संभावित लाभार्थियों की ‘ड्यू लिस्ट’ तैयार की जा रही है। यह सूची आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है, जो घर-घर जाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउमर खालिद पर बयान को लेकर भारत ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर मामदानी को दी नसीहत
    Next Article मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में हाथी ने और दो की ली जान, इलाके में दहशत
    shivam kumar

      Related Posts

      इडी की आई-पैक पर छापेमारी को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने दो थानों में दर्ज कराई शिकायत

      January 9, 2026

      राज्यपाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित साल्ट लेक से गिरफ्तार

      January 9, 2026

      उमर खालिद पर बयान को लेकर भारत ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर मामदानी को दी नसीहत

      January 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्ताव पर लगी मुहर, जानें क्या है बड़े फैसले
      • झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस बने एमएस सोनक, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
      • रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार
      • रांची में रहस्यमय ढंग से लापता अंश और अंशिका, 8 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
      • एफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक लेकिन टैगिंग रसीद गायब…
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version