रांची। झारखंड इन दिनों भीषण ठंड और शीतलहर (Cold Wave) की चपेट में है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ठंड का सबसे ज्यादा असर खूंटी जिले के तोरपा में देखा गया, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, राजधानी रांची के कांके में पारा 2.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

शाम होते ही सड़कों पर पसरा सन्नाटा कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शाम ढलते ही राजधानी रांची सहित राज्य के प्रमुख शहरों की सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और वाहनों की आवाजाही काफी कम हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब और बेघर लोगों को हो रही है, जो सड़कों के किनारे अलाव जलाकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सुबह के वक्त भी घने कोहरे और कनकनी के कारण लोग देर से घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र, रांची ने गुरुवार तक राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि शनिवार से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चाईबासा में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जबकि तोरपा राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना रहा। अन्य शहरों की स्थिति इस प्रकार रही:

  • रांची: अधिकतम 19.4°, न्यूनतम 4.6° सेल्सियस

  • डाल्टनगंज: अधिकतम 20.6°, न्यूनतम 4.1° सेल्सियस

  • जमशेदपुर: अधिकतम 23.5°, न्यूनतम 7.7° सेल्सियस

  • बोकारो: अधिकतम 20.1°, न्यूनतम 6.7° सेल्सियस

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें और शीतलहर के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version