भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर शाेक जताया है। उन्हाेंने साेशल मीडिया पर पाेस्ट कर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अपने शाेक संदेश में कहा-महाराष्ट्र के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की सेवा में सदैव समर्पित रहे। महाराष्ट्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा। वे जमीन से जुड़े नेता थे। उनके असामयिक निधन पर मैं श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

गाैरतलब है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार काे निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version