Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सोमनाथ मंदिर के 1000 साल पूरे, भाजपा ने बताया भारत की सनातन आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक
    देश

    सोमनाथ मंदिर के 1000 साल पूरे, भाजपा ने बताया भारत की सनातन आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। सोमनाथ मंदिर को आज से एक हजार साल पहले महमूद गजनवी ने विध्वंस किया था। आज मंदिर दोबारा अपनी शोभा के साथ आस्था का केन्द्र बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने सोमनाथ मंदिर को भारत की सनातन आध्यात्मिक शक्ति का ज्योति प्रतीक बताया है।

    भाजपा मुख्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज का दिन यह स्मरण कराता है कि जब इतिहास में बर्बर आक्रमणों के द्वारा भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक शक्ति को ध्वस्त कर अंधकार में ढकेलने का प्रयास होता है, तब तब भारत से एक ज्योति शक्ति पूंजी के रूप में प्रकट होकर विश्व को नया प्रकाश देती है।

    उन्होंने कहा कि हर देश के इतिहास में कई महत्वपूर्ण मोड़ आते हैं और कई ऐसी तारीखें आती हैं, जो अविस्मरणीय, परंतु ऐसे असहनीय आघात दिए हुए होती हैं, जिन्हें याद रखना इसलिए आवश्यक होता है, ताकि भविष्य में उसकी पुनरावृत्ति की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि सोमनाथ एक ऐसा शिवलिंग है, जिसे देखने मात्र से पापों का नाश होता है, पुण्यों की प्राप्ति होती है, मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं और स्वर्ग का मार्ग प्रशस्त होता है। सिर्फ एक आस्था का विषय नहीं है।

    त्रिवेदी ने कहा कि जब सोमनाथ की पुनर्स्थापना हो रही थी, तो 11 मई, 1951 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने कहा था कि सोमनाथ की पूर्ण प्रतिष्ठा मात्र उस दिन नहीं होगी, जिस दिन भव्य रूप में वह मूर्ति और मंदिर प्रतिस्थापित होगा, बल्कि उस दिन पूर्ण मानी जाएगी, जिस दिन भारत की समृद्धि का शिखर भी उसी प्रकार उठता हुआ दिखाई पड़ेगा, जिस समृद्धि से आकर्षित होकर यहां क्रूर और बर्बर आतंकी आक्रमण किया गया था।

    सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज 1 हजार वर्ष के बाद अगर हम देखें, तो 1951 में जवाहरलाल नेहरू जी के पुरजोर विरोध के बावजूद, प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की उपस्थिति में यह स्वप्न साकार हुआ था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्धि की तरफ बढ़ रहा है और आज वह स्वप्न पूर्णता की ओर है। सोमनाथ के संकल्प का विचार आज चरितार्थ होता नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली दंगों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
    Next Article कोई भी पात्र भारतीय, मतदाता सूची से न छुटे : मुख्य चुनाव आयुक्त
    shivam kumar

      Related Posts

      अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

      January 6, 2026

      कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड

      January 6, 2026

      वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे में निधन

      January 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी
      • अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
      • बाबूलाल ने कक्षपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- अनेक अभ्यर्थी पार कर चुके हैं आयु सीमा
      • IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
      • मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान: बजट में 34% कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version