रांची। झारखंड में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां दिन में खिलती धूप के कारण अधिकतम तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, वहीं रात का पारा अब भी काफी नीचे है, जिससे कनकनी कम नहीं हुई है। गुमला प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 0.8 डिग्री दर्ज किया गया।

खूंटी में भी कड़ाके की ठंड रही, यहां का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री रहा। वहीं चाइबासा में दिन का तापमान सबसे अधिक 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा 20 डिग्री के पार है, लेकिन लातेहार में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री पर ही सिमटा रहा। आने वाले दिनों का पूवार्नुमानमौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, उसके बाद के तीन दिनों में रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में सुधार होने से रात की ठिठुरन कम होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version