Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश
    राज्य

    जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    समस्तीपुर। समस्तीपुर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने अधिकारियाें काे लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आज हुई। बैठक में जिले की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। खारिज-दाखिल से संबंधित मामले में जिलाधिकारी ने अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि बिना किसी ठोस कारण के कोई भी आवेदन लंबित न रहे। उन्होंने समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

    परिमार्जन प्लस रैयतों की जमाबंदी में सुधार हेतु लाए गए इस नए पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की स्थिति जांची गई। ई-मापी जमीन की डिजिटल मापी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और आवेदकों को ससमय सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

    आधार सीडिंग काे लेकर उन्हाेंने राजस्व अभिलेखों को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा ताकि भविष्य में भूमि संबंधी धोखाधड़ी को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनता की शिकायतों को सुनें और राजस्व संबंधी विवादों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने और आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोई भी पात्र भारतीय, मतदाता सूची से न छुटे : मुख्य चुनाव आयुक्त
    Next Article नेपाल के वीरगंज में कर्फ्यू के बाद सीमा पर अलर्ट, एसएसबी ने बढायी चौकसी
    shivam kumar

      Related Posts

      कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड

      January 6, 2026

      वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे में निधन

      January 6, 2026

      बिहार की बेटियों के अपमान पर मौन क्यों हैं नीतीश: राजेश राम

      January 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी
      • अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
      • बाबूलाल ने कक्षपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- अनेक अभ्यर्थी पार कर चुके हैं आयु सीमा
      • IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
      • मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान: बजट में 34% कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version