Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार की बेटियों के अपमान पर मौन क्यों हैं नीतीश: राजेश राम
    राज्य

    बिहार की बेटियों के अपमान पर मौन क्यों हैं नीतीश: राजेश राम

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार की बहन बेटियों के अपमान पर देश के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन क्यों हैं? बिहार की बच्चियों की कीमत लगाने वाले उत्तराखंड भाजपा सरकार के मंत्री के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने तल्ख टिप्पणी की है और उन्हें लफंगा बताया।

    बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यह भाजपा की संस्कृति है कि जो जितना भड़काऊ और महिलाओं को अपमानित करेगा उसे उतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। हम उनके बयान की खिलाफत करते हैं और आने वाले समय में सड़क से सदन तक इस बात का विरोध करेंगे कि आखिर भाजपा नेताओं को हमारी बिहार की बहन बेटियों के अपमान का लाइसेंस किसने दे दिया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मांग की है कि यदि वास्तव में प्रधानमंत्री बहन बेटियों के अस्मिता के रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं तो अविलंब मंत्री की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और उनके पति की भाजपा से निष्कासन करना चाहिए।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए बृज भूषण शरण सिंह, कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य भाजपा नेताओं के महिलाओं के प्रति किए गए कुकृत्य के बावजूद भाजपा द्वारा उन्हें दंडित किए जाने के बजाय अपने दल में बनाए रखने को भाजपा का असली चेहरा और चरित्र बताया। उन्होंने कहा कि जब बिहार की बेटियां मीडिया, राजनीतिक क्षेत्र, प्रशासनिक क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं तो इससे भयभीत लोग बिहार की छवि खराब कर रहे हैं। भाजपा ने शुरू से बिहार की महिलाओं का अपमान किया है और पहले भी कई उनके नेताओं ने ऐसा किया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड भाजपा के नेता गिरधारी लाल साहू ने भी अपने पूर्ववर्ती नेताओं का अनुसरण किया है।

    राजेश राम ने कहा कि आज पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है ‘भाजपा नेताओं से बेटी बचाओ’ संस्कार और संस्कृति की दुहाई देने वाली भाजपा और उसके नेताओं का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। विशेषकर हमारी बहन-बेटियों को लेकर उनकी घृणित मानसिकता और निर्लज्ज व्यवहार सामने आ चुका है। सत्ता के नशे में चूर भाजपाई नेता और कार्यकर्ता जिस गिद्ध नज़र से हमारी बच्चियों को देख रहे हैं, उनकी बोली लगा रहे हैं—वह किसी भी दुष्कर्मी की मानसिकता से कम नहीं है।

    पिछले दिनों उत्तराखंड की भाजपा सरकार में महिला सशक्तिकरण विभाग संभालने वाली मंत्री के पति ने जिस प्रकार से बिहार की बेटियों की बोली लगाई, जिस प्रकार से करोड़ों बहनों को अपमानित किया, वह अत्यंत शर्मनाक है। लेकिन उससे भी अधिक शर्मनाक है इस मामले में माननीय प्रधानमंत्री, केंद्र एवं राज्य सरकार की चुप्पी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर राज्य नेतृत्व तक सब मुंह में दही जमाए क्यों बैठे हैं ?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसारण में अब बायोमेट्रिक हाजिरी न होने पर रुक सकता है वेतन
    Next Article ग्लोबल बाजारों में मजबूती, निवेशकों का भरोसा बढ़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी

      January 6, 2026

      मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान: बजट में 34% कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा

      January 6, 2026

      कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड

      January 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महात्मा गांधी के रामराज्य के सपनों को साकार करेगा जी राम जी: बाबूलाल मरांडी
      • अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
      • बाबूलाल ने कक्षपाल नियुक्ति पर उठाए सवाल, कहा- अनेक अभ्यर्थी पार कर चुके हैं आयु सीमा
      • IAS विनय चौबे को बड़ा झटका: हाइकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
      • मनरेगा का नाम बदलना गांधी का अपमान: बजट में 34% कटौती को लेकर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version