Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»पन्नीरसेल्वम को हटा शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री! फैसला कल
    राजनीति

    पन्नीरसेल्वम को हटा शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री! फैसला कल

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु से ओ पन्नीरसेल्वम की कुर्सी छिन सकती है। अब उनकी जगह AIADMK की महासचिव शशिकला को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। शशिकला राज्य की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की काफी करीबी सहयोगी थीं और उनके समर्थक भी इसी तर्क का हवाला देकर उन्हें सीएम पद का असली हकदार बताते हैं।

    विधायकों की बैठक में होगा फैसला

    मीडिया में सूत्रों के हवाले से चल रही खबरों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके की महासचिव शशिकला ने पार्टी के ज्यादातर अधिकार अपने हाथ में ले लिये। इसके बाद ये तय हुआ है कि उन्हें ही राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जाए।

    शशिकला को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि इस पर अंतिम फैसला कल रविवार को पार्टी विधायकों की बैठक में लिया जाएगा।

    इसकी अधिकारिक घोषणा 8 या 9 फरवरी को होगी।

    सरकार के अधिकारियों से लिया गया इस्तीफा

    सूत्रों के मुताबिक, राज्य के तीन वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स से शुक्रवार को इस्तीफा देने के लिए कहा गया। बताया जाता है कि जिन लोगों से इस्तीफा मांगा गया है उनमें राज्य सरकार की मुख्य सलाहकार शीला बालाकृष्णन भी हैं। उन्हें जयललिता का सबसे भरोसेमंद बताया जाता है।

    चुनाव आयोग ने पार्टी से मांगा जवाब

    चुनाव आयोग ने AIADMK से शशिकला नटराजन को पार्टी महासचिव निर्वाचित करने के खिलाफ पार्टी की बर्खास्त नेता शशिकला पुष्पा की शिकायत पर जवाब मांगा।

    गौरतलब है कि शशिकला पहले ही शुक्रवार को पूर्व मंत्री केए सेंगोत्ताईयान और पूर्व मेयर सैदई एस दुरैसमै को पार्टी का सचिव नियुक्त कर चुकी हैं। शशिकला का ये कदम विरोधियों को दबाने का कदम बताया जा रहा है। इसके अलावा एआईएडीएमके के यूथ विंग सचिव को भी हटाया जा चुका है। इस बारे में पार्टी के प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा, ये पार्टी का मामला है, वैसे कल विधायकों की बैठक बुलाई गई है उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजर्मन लीग : हैम्बर्ग ने लेवरकुसेन को 1-0 से दी मात
    Next Article ये कोर्स देता है नौकरी की गारंटी और वो भी लाजवाब पैकेज के साथ !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

    May 31, 2025

    कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

    May 30, 2025

    जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

    May 29, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
    • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
    • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
    • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
    • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version