भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट से वो कार से मसूरी के लिए रवाना हुए। धोनी शनिवार दोपहर करीब साढे बारह बजे इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पहुंचे।मसूरी से कुछ लोग पहले ही धोनी को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे चुके थे। एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने धोनी के साथ फोटो खिंचवाए। उसके बाद धोनी मसूरी के लिए रवाना हुए।

एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि धोनी निजी कार्यक्रम में तहत मसूरी आए हैं। उनकी पत्नी साक्षी धोनी दो दिन पहले ही मसूरी पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि धोनी साक्षी के साथ देहरादून में ही परिणय सुत्र में बंधे थे।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने वह मसूरी आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी दोपहर तीन बजकर 6 मिनट पर मसूरी पहुंचे। हालांकि एक दिन पहले ही उनकी पत्नी साक्षी और बेटी मसूरी पहुंच गए थे। वह एक दिन बाद पहुंचे हैं। धोनी लालटिब्बा में संजय नारंग के डहलिया बैंक में परिवार एवं 30 लोगों की पार्टी में शामिल हुए

लंच करने के बाद धोनी परिवार के साथ होटल रोकबी मैनर चले गए। सूत्रों के अनुसार, धोनी अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में शामिल होने मसूरी पहुंचे। धोनी एंड फैमिली ने अभी तक मीडिया से दूरी बनाई है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version