इंडिया के बजट में अरुण जेटली ने स्वास्थ्य पर खास जोर दिया है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए दो राज्यों में एम्स स्थापित करने की बात की गई। अब झारखंड और गुजरात में भी एम्स की स्थापना की जाएगी।

1.5 लाख स्वास्थ्य उपकेंद्रों का विकास किया जाएगा।
मेडिकल के पीजी कोर्स में सीटें बढ़ेंगी।
मेडिकल कॉलेज के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बनेगी।
गांव में स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार होगा।
साल 2020 तक कालाज्वर खत्म हो जाएगा।
कई बीमारियों को खत्म करने पर जोर होगा।
साल 2017-18 तक फिलारियासि को खत्म कर दिया जाएगा।
साल 2025 तक टीबी जैसी खतरनाक बीमारी का खात्मा होगा।
बुजुर्गों के आधार कार्ड को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जाएगा

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version