आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को राजधानी रांची को 1527 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। इनमें बहुप्रतीक्षित रिंग रोड फेज 7 का उद्घाटन, स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना और पेयजलापूर्ति की योजनाएं शामिल हैं। तिलता में रिंग रोड फेज 7 के उद्घाटन स्थल से ही अन्य सभी योजनाओं की भी शुरुआत सीएम ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद भी सरकार थी, संसाधन थे। लेकिन हम विकास की बाट जोह रहे थे। चार वर्ष पूर्व जब वर्तमान सरकार बनी तो हमने इन चुनौतियों को अवसर के रूप में लिया। उस प्रयत्न का परिणाम है कि जिस रिंग रोड के निर्माण कार्य का मैंने शिलान्यास किया था, आज उसका उद्घाटन भी कर रहा हूं।

राष्टय राजमार्ग पर 22 करोड़ की लागत से ब्रिज बनेगा
सीएम ने कहा कि रातू की जनता से मैंने वादा किया था कि रिंग रोड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ब्रिज निर्माण होगा। यहां 22 करोड की लागत से ब्रिज का निर्माण होगा। आज वर्षों से लंबित रिंग रोड फेज 7 का निर्माण कार्य 452 करोड़ की लागत से पूर्ण हुआ, 290 करोड़ की शहरी जलापूर्ति योजना (अमृत योजना) और 656 एकड़ भूमि पर 513 करोड़ की लागत से स्मार्ट सिटी आधारभूत संरचना निर्माण कार्य का शिलान्यास हो रहा है। यह एक स्थिर सरकार के कारण संभव हो सका है।

सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब पांच लाख आवास का निर्माण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हुआ है। तीन लाख से ज्यादा आवास निर्माण किया जाना है। 2022 तक पांच लाख और आवास गरीबों के लिए बनेंगे। गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किया गया। इसमें कोई भेदभाव नहीं किया गया। सभी वर्ग के लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिला है।

सभी लोग कानून का पालन करें मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय राज्य के लोगों को अनुशासन और कानून का पालन करना चाहिए। राजनीतिक दल के लोग, युवा, अधिकारी या आम लोग यातायात नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट लगायें। हेलमेट लगाकर बाइक चलायें।

नियुक्ति पत्र, घर की चाबी और राशि का वितरण
मौके पर मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग में संविदा के आधार पर 141 कनीय अभियंता को नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ममता देवी, सरस्वती तिर्की, अगनु तिर्की को घर की चाबी एवं आवास निर्माण के लिए 67 हजार 500 का चेक भी प्रदान किया। शेष पेज 5 पर..

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version